उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दी जानकारी

कानपुर देहात  जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी साझा करने, नोटिस निर्गत किए जाने एवं उनकी सुनवाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करने हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सहभागी बनाया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 16फरवरी 2026 तक कुल 43559 फार्म-6, 1201 फार्म-7 एवं 8447 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल नोटिस 267389 निर्गत किए जा चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने की अपील की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) के सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान एवं बृजमोहन यादव, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से युवराज सिंह व आशुतोष गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें