गोरा नगर की बुद्ध कथा में समाजवादी पार्टी के सांसद नारायणदास अहिरवार ने ग्रामीणों को किया संबोधित।।।

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरा नगर में बुद्ध कथा का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार साथ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु बाबू विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री प्रदेश सचिव हाजी अकील खान जिलाउपाध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार यादव कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीम किशोर संखवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध पर पुष्प अर्पितकर कर और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया सांसद नारायण दास अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में बहुत लंबा संघर्ष किया और आप सभी लोगों के लिए बहुत ही मेहनत की है संविधान के तहत एक वोट का अधिकार देने का काम बाबा साहब ने किया था बाबा साहब ने छुआ छूत से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत ही संघर्ष किया बाबा साहब ने कहा था कि आप अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं क्योंकि बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा उतना ही दहाड़ेगा आप लोगों से अनुरोध करने आए हैं कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी होंगे और आपके क्षेत्र चौमुखी विकास होगा
इसलिए जैसा कि आप लोगों ने 2024 के चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट देकर समाजवादी पार्टी का मुझे सांसद बनाया था इसी प्रकार से 2027 में जो भी विधानसभा का प्रत्याशी हो उसको वोट दे देना जिससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हो क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लोग 2027 में हार के डर से वोट काटने का काम कर रहे।। क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।। सांसद नारायण दास अहिरवार ने बुद्ध कथा के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कथा वाचिका रजनी बौद्ध का भी स्वागत किया।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें