कानपुर देहात खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग द्वारा तहसील भोगनीपुर में ग्राम खरतला कटरी अन्तर्गत संचालित खनन क्षेत्र में खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त जाँच टीम द्वारा जांच में 1815 घनमीटर अतिरिक्त खनन / परिवहन पाये जाने के कारण संबंधित पट्टाधारक पर अर्थदण्ड रू0-12,21,890.00 आरोपित करते हुए सम्बन्धित पट्टाधारक से अर्थदण्ड / जुर्मान धनराशि राजकोष में नियमानुसार जमा कराया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।











