कानपुर देहात अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी, कि विपक्षी विशाल उर्फ कमलेश मेरी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला फुसला कर ले गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम विशाल उर्फ कमलेश पत्नी चन्द्रकिशोर निवासी ग्राम मदनापुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज पंजीकृत किया गया । थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ कमलेश पुत्र चन्द्रकिशोर निवासी ग्राम मदनापुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज को भन्देमऊ मोड़ थाना क्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।











