आस्था और लोककल्याण का संगम: 49वां भव्य सार्वजनिक रुद्राभिषेक संपन्न

 

कानपुर देहात  सार्वजनिक कल्याण की भावना से विगत चार वर्षों से पवन तन धाम, लक्ष्मण पार्क में आयोजित हो रहा 49वां भव्य सार्वजनिक रुद्राभिषेक इस वर्ष भी श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण परिसर वेद मंत्रोच्चार एवं “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर अभिषेक एवं पूजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रमुख आयोजक के रूप में पंडित गौरव शास्त्री एवं पंडित सुशील मिश्रा उपस्थित रहे। प्रमुख कार्यकर्ताओं में भूपेंद्र सहाय, अमित शुक्ला, सुरेंद्र अवस्थी, पं० गुड्डू, सुजीत, अरविंद, कृष्णा सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वार्ड 49 के पार्षद विवेक शर्मा जी ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं जनकल्याणकारी अनुष्ठान मंदिर परिसर में निरंतर आयोजित होते रहेंगे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और सामाजिक एकता सुदृढ़ हो।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें