अपराध नियन्त्रण की दिशा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

 थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।  अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र/कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद ।

 कानपुर देहात  आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में  थाना भोगनीपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति करियापुर गांव के पास कबूतरा डेरा के खाली पडे खण्डहरनुमा मकान में बैठकर अवैध तमंचों का निर्माण कर रहे हैं यदि जल्दी की जाये तो दोनों पकडे जा सकते हैं। इस सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कबूतरा डेरा खण्डहरनुमा मकान में घेराबन्दी करते हुए 02 अभियुक्तगण 1. अयोध्या प्रसाद पुत्र छक्की लाल उम्र करीब 61 वर्ष निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल जनपद औरेया 2. नमित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी फिरोजनगर थाना अजीतमल जनपद औरेया उम्र करीब 38 वर्ष को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल मय मैगजीन 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 32 बोर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में तमंचा बनाने के उपकरण व 02 मोबाइल, 1000 रूपये नकद व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें