कानपुर देहात थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.अयोध्या प्रसाद पुत्र छक्की लाल उम्र करीब 61 वर्ष निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल जनपद औरेया, 2. नमित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी फिरोजनगर थाना अजीतमल जनपद औरेया उम्र करीब 38 वर्ष, के कब्जे से 05 अदद अवैध पिस्टल मय मैगजीन 32 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर व 03 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अर्ध निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 55/2026 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना सट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त चन्दर प्रकाश उर्फ पिण्टू पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम शाहजहाँपुर थाना सट्टी उम्र करीब 32 वर्ष को रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों के सामने अश्लील गाने गाना व फब्तियां कसने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.शरद कुमार पुत्र महेश राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, 2.विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर गौतम उम्र 24 वर्ष निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर 3.कुलदीप पुत्र सरमन कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी कटेही थाना डेरापुर 4. रिंकू पुत्र जगजीवन राम गौतम उम्र 36 वर्ष निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर व 5. सितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी दलेलपुर थाना बिधनू द्वारा एटीएम में लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लेने व ठगी करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 53/2026 धारा-318(4)/305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।











