लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अखिलेश यादव ने घायल का जाना हाल

 

फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक सफारी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 10 वर्षीय अनंत मिश्रा नामक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और कार से उतरकर घायल बच्चे का हालचाल जाना। अखिलेश यादव ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और उसके परिजनों को भी सूचित किया

अखिलेश यादव का संदेश

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा, “एक्सप्रेस-वे पर स्पीड से अधिक महत्वपूर्ण गाड़ी पर कंट्रोल करना होता है। गति की सीमा में रहें, सुरक्षित चलें”। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक्सप्रेस-वे पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें