महाशिवरात्रि का पावन पर्व माती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

, 13 फरवरी 2026: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की स्मृति और भक्तिमय वातावरण के बीच हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पुखरायां सेवाकेंद्र संचालिका बीके ममता दीदी जी, समाजसेवी डॉ. आशा सचान और जिला अस्पताल इंचार्ज सुनीता सचान उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत माती संचालिका बीके कोमल बहन ने पुष्प गुच्छ और पट्टा पहना के किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आशा सचान ने समाज सेवा और अध्यात्म के अंतर्संबंधों पर अपने विचार साझा किए। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘शिव ध्वजा रोहण’ रहा। अतिथियों और बहनों ने मिलकर शिवपिता का ध्वज फहराया और विश्व शांति की कामना की। इसके पश्चात महादेव के जन्मोत्सव के प्रतीक स्वरूप केक कटिंग की रस्म निभाई गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने हर्ष के साथ भाग लिया।

महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें