पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। इस गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पिछले माह की अपराध स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और गंभीर अपराधों जैसे डकैती, लूट, चोरी, महिला अपराध, और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने, पॉक्सो एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई, और महिला हेल्पलाइन की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने, अवैध पार्किंग, और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। गोष्ठी में आई0जी0आर0एस/जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति, पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा, और लम्बित चरित्र सत्यापन/पासपोर्ट संबंधी प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय कर समस्त प्रकार के प्रतिबन्धित संगठनों/अवैध शस्त्रों/कारतूसों/शराब/विस्फोटक पदार्थों/मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें