कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम साहिल तोमर और नीलेश यादव हैं, जिनके कब्जे से 17 शीशियों में 5 लीटर अपमिश्रित शराब और अन्य ब्रांड की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 36/2026 धारा-274/275/318(4)/319(2) बीएनएस व धारा-60/64 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की है। इसके अलावा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 17 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार कार्रवाई की है, जिसमें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया है।











