शिवली में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया परिजनों को सूचित किया गया 

कानपुर देहात 12 फरवरी 2026 शिवली में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11/02/2026 को समय करीब 09:30 AM पर एक अज्ञात व्यक्ति मरहमताबाद के पास शिवली से रूरा मार्ग पर सड़क किनारे मोटरसाइकिल सहित गिरा मिला था। मोटर साइकिल थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से CHC शिवली भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  जामा तलाशी से मृतक की पहचान धीरेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम भवानीपुर सुनासी थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा भर कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। मृत्यु का कारण हेड इंजरी बताया गया है।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें