बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जनपद के कम सी०एस०आर० वाले विकासखण्ड अमरौधा में नुक्कड़ नाटक टीम द्धारा जागरूकता क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

कानपुर देहात   जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जनपद के कम बाल लिंगानुपात वाले विकासखण्ड अमरौधा की ग्राम पंचायत कमालपुर,कल्ला एवं नगीना बंागर, में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के कम बाल लिगानुपात वाले विकासखण्ड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गिरते लैंगिक अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना, कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में सुधार, आर्थिक क्षेत्रों में बेटियों की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही यह भी बताया कि घटता लिंगानुपात महिलाओं के बुनियादी अधिकारों एवं संविधान द्वारा प्रदत्त जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन है। नुक्कड़ नाटक मे जिला प्रोबेशन कार्यालय से महेन्द्र श्रीवास्तव द्धारा से महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1090, 112, 1098 ,1076, 1930 आदि तथा बाल लिंगानुपात में सुधार करने एवं बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया व उपस्थित लोगो को पम्पलेट वितरित किये गये बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ कराई गई। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आगनबाड़ी, नुक्कड़ नाटक टीम से मुकेश श्रीवास्तव एवं ग्राम के अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें