पुलिस की पैदल गश्त से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर द्वारा उपजिलाधिकारी भोगनीपुर के साथ थाना भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान आम-जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।











