कानपुर देहात थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रामसिंह पुत्र भूरा प्रसाद निवासी चांदापुर थाना भोगनीपुर के कब्जे से 20 अदद क्वार्टर देशी शराब ट्विन टावर ब्रान्ड नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा 10 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना राजपुर पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना डेरापुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों व थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया ।











