कानपुर देहात विधिक साक्षरता मेगा शिविर की सफलता के लिए प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को कचहरी परिसर से प्रचार वाहन को न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विधिक सेवाप्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मार्गदर्शन मे विधिक सेवा प्राधिकरण बैनर तले 22 फरवरी को इको पार्क माती के सामुदायिक भवन में प्रस्तावित मेगा शिविर के आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह के द्वारा कचहरी परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करेगा एवं 22 फरवरी को माती मुख्यालय के इको पार्क में बने हुए सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संदर्भ में आम जनमानस को जानकारी देकर उपरोक्त मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग लेने के लिए जनपद के आम नागरिकों को प्रेरित करेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह के अलावा माननीय अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी मेगा शिविर रजत सिन्हा, माननीय अपर जिला जज द्वितीय शैलेंद्र निगम, मानश्री कल्पना जी, माननीय अपर जिला जज-15 पास्को एक्ट सुरेंद्र सिंह, माननीय अपर जिला जज एफ टी सी प्रथम हिमांशु कुमार सिंह, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात रणविजय सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीय सचिव नूपुर श्रीवास्तव के अलावा जनपद कानपुर देहात के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के अलावा बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, कचहरी के कर्मचारियों के अलावा वादकारी भी उपस्थित रहे।











