कानपुर देहात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आज महाशिवरात्रि का आयोजन किया गया। जिसमें शिवरात्रि पर्व हम क्यों मनाते हैं इसका आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बी.के. राजयोगिनी शिक्षादीदी जी के द्वारा किया गया था। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
आशी से पधारे बी.के. राजयोगिनी आशा दीदी ने हम लोगों को कौन हैं? कहा से आये हैं? हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है? इस विषय पर प्रकाश डाला।
रायबरेली महाराजगंज से पधारे बी.के. राजयोगिनी शिवानी दीदी ने शिवरात्रि पर पुष्प क्यों चढ़ाते हैं जागरण क्यों करते हैं? अमर और यतु क्यों चढ़ाते हैं इसका आध्यात्मिक रहस्य वर्णन किया।
जोशी से पधारे बी.के. राजयोगिनी सीमा दीदी जी ने हम भगवान के करीब कैसे जा सकते हैं? भगवान के साथ हमारा संबंध क्या है? वो वर्णन किया।
मंच संचालक पुरखार्या से आये बी.के. राजयोगी मनोज भाई जी ने किया।
जिसमें दीप प्रज्ज्वलन डॉ. पुष्पा शर्मा, डॉ. आशा सचान उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डन सिंह प्रतिनिधि इन्नोमी सिरक्त की तस्वीरें भी इनके हस्ते कराया गया।
उपस्थित अतुल भाई, विष्णु भाई, विनोद भाई, विजय भाई, उमामाताजी गुड्डी माताजी, अनीता माताजी आदि शहर के गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहे।











