कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार व उप शाखा प्रबंधक आदित्य यादव ने कस्बे में कैंप का आयोजन किया। कैंप के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा की तथा लोगों को जागरूक करते हुए योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सभी खाता धारक जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कोई भी खाता धारक ₹20 प्रतिवर्ष जमा कर दो लाख का लाभ ले सकता है। वही बैंक की अन्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। यहां शाखा प्रबंधक मनोज कुमार उप शाखा प्रबंधक आदित्य यादव, नसरीन जहां,राकेश कुमार,सुरेंद्र,अनामिका,निशा,सीमा, कृष्णकांत, गौरव, धीरेंद्र, नीरज, जाहिद सहित अन्य मौजूद रहे।











