कानपुर देहात थाना रूरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 037/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी सुट्ठाहरदो थाना गदागंज जनपद रायबरेली उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी । शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना रनियां पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना रूरा पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति व थाना शिवली पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का धा रा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया ।











