कानपुर देहात डेरापुर राजकीय विद्यालय डिलौलिया गांव में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि में जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रिज भूषण चौधरी को प्रधानाध्यापिका सबाना हयात ने फोटो व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वही छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और छात्रों के अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार मौजूद रहे। प्रधानाध्याप ज्योति द्विवेदी रमेश बाबू आशीष पांडे समर बहादुर अजय कुमार प्रेम नारायण चौबे प्रीति प्रतिज्ञा मिश्रा संदीप प्रजापति आदि अध्यापक रहे।











