अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्यवाही

 

 

कानपुर देहात  खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग, जनपद कानपुर देहात एवं राजस्व विभाग द्वारा तहसील सिकन्दरा के अन्तर्गत ग्राम मानपुर एवं सलेमपुर बैना में ईट भ‌ट्ठा फर्म द्वारा स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी की निकासी करने पर 01 जे०सी०बी० व 02 डम्फर पर कार्यवाही कर अर्थदण्ड रु-1,90,800 आरोपित कर राजकोष में जमा कराया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025 2026 में अवैध खनन / परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 153 लाख रू० अर्थदण्ड/जुर्माना वसूल करते हुए राजकोष में जमा कराया गया। शासन एवं जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें