महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनीपारा में लगने वाले मेले में शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत उपजिलाधिकारी डेरापुर व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर द्वारा मेला परिसर का किया गया निरीक्षण ।

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक , श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनीपारा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले एवं मन्दिर परिसर का निरीक्षण उपजिलाधिकारी डेरापुर,  रुरभि शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी अकबरपुर,  संजय सिंह द्वारा किया गया । दोनों अधिकारियों द्वारा मेले के सम्पूर्ण परिसर, मन्दिर के मुख्य द्वार, परिक्रमा पथ, भीड़ संचालन वाले मार्गों, अस्थायी दुकानों, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वारों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रूरा श्री सुधीर भारद्वाज मय पुलिस बल, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, मेले के आयोजक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें