कानपुर देहात मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस मेले में कुल 1812 मरीजों का उपचार हुआ, जिनमें 1210 पुरुष, 1097 महिलाएं और 505 बच्चे शामिल थे।मेले में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग, गंभीर रोगों की पहचान, और निःशुल्क दवाओं का वितरण शामिल था। इसके अलावा, 1164 मरीजों के रक्त, मूत्र और अन्य परीक्षण किए गए। मेले में 22 गर्भवती महिलाओं की जांच में 18 हाई-रिस्क गर्भावस्था के मामले सामने आए, जिन्हें तत्काल जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया।इस मेले में 65 डॉक्टरों और 123 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। मेले का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।










