कानपुर देहात मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधना और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 45 मामले आये, जिनमें से 5 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, जिससे परिवारों में खुशहाली लौट आई।इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म0उ0नि0 ज्योति देवी, म0हे0का0 127 नीतू, म0का0 1284 कु0 रीनू, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1228 इन्दू, म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) व प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य कंचन मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और परिवारों में खुशहाली बनी रहे।











