कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 127 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई।











