ट्रक मालिक ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन प्रयागराज से आरटीओ की मनमानी की शिकायत की

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आरटीओ की मनमानी के चलते ट्रक मालिक बहुत परेशान हैं। प्रणेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी गाड़ी अंडरलोड मोहर्रम लेकर मंडी जा रही थी, तभी बीच में आरटीओ के आने से गाड़ी को रोक दिया गया। बिना काटा किए हुए उनकी गाड़ी का ओवरलोड का चालान 116000 रुपये का कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरटीओ के साथ जो ड्राइवर था, उसने गाड़ी मालिकों से बदतमीजी भरी बातचीत की, जिसका ऑडियो वायरल हो चुका है। उसको छोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क भी मांगी जा रही थी। के. की,मिश्रा से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने गाड़ी रोकवाई थी, लेकिन गाड़ी ओवरलोड थी और ड्राइवर और कंडक्टर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे, तभी उन्होंने अनुमानित चालान कर गाड़ी को छोड़ दिया था।

प्रवेश अग्निहोत्री ने आरटीओ ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन भी किया और शक्तिपूर्वक विरोध करने का कार्य किया। प्रणेश अग्निहोत्री ने बताया कि जब तक उनकी निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन बंद नहीं होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें