कालपी में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन संपन्न

 

कालपी (जालौन)  कालपी नगर स्थित राधे गार्डन में रविवार को ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार देशभक्ति नारों और जयघोषों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवताचार्य श्री राम श्याम महाराज ने की। संचालन सुवोध द्विवेदी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओमनारायण (विभाग सह संघ चालक) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में आशुतोष नागाइच (प्रवक्ता,
एम.एस.वी.इ. का.) ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और संगठन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके संस्कारों, परंपराओं और आपसी सहयोग में निहित होती है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति रही। सभागार खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया, जिससे कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए कई बार तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंच पर महापुरुषों एवं धार्मिक प्रतीकों के चित्र लगाए गए थे। तिरंगे रंगों के गुब्बारों एवं पुष्प सज्जा से सभागार को विशेष रूप दिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही और शांति पूर्ण वातावरण में सम्मेलन संपन्न हुआ। अंत में आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डा.अरुण मेहरोत्रा,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, ईश्वरीय विद्यालय की ललिता जी,आशुतोष मिश्रा,लल्लू राम गुप्ता, शिवसिंह राठौर,सुरेश शास्त्री,अतुल बडेरिया, प्रदीप गुप्ता, कन्हैया गुप्ता,अवधेश सिंह,लक्ष्मीकान्त दुवे,गुड्डू मिश्रा, आर०एन०शुक्ला, सज्जन त्रिपाठी, विवेक दीक्षित, बृजगोपाल द्ववेदी, मोहन शुक्ला, मन्टू विश्नोई, प्रीति सिंह,सचिन त्रिपाठी आशुतोष तिवारी,राकेश,अमरीश सभासद सहित भारी संख्या मे पुरुष व महिलाए मौजूद रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें