कानपुर बच्चों एवं आमजन को तंबाकू, सिगरेट, शराब, गुटखा एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इनसे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन एवं आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने कैंसर के कारण, लक्षण एवं रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। पीएसजीएम मेमोरियल स्कूल, आर्य नगर के बच्चों ने मेडिकल क्विज व जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले बच्चों—मुक्ता, आरुषि, अनन्या, राधिका एवं ऋषिका—को सम्मानित किया गया। वहीं तंबाकू को ‘रूपी राक्षस’ के रूप में प्रस्तुत करते हुए रोल-प्ले करने वाले अरुण गौतम को विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर बच्चों के साथ पार्क में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय रक्षक पार्टी (BRP) के पदाधिकारियों—अमित शुक्ला, अरविंद कुमार, मनोज तोमर, राजकुमार मिश्रा एवं दिनेश मिश्रा—सहित कोचिंग सेंटर संचालक महेश मिश्रा, श्रुति शर्मा, अमित मिश्रा एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।











