जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना कि, “एक व्यक्ति दमनपुर वाले रोड पर पुलिया के पास खडा है यह वही व्यक्ति है जिसकी तमंचा लहराने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसके पास अवैध असलाह-कारतूस भी है”, के आधार पर कार्यवाही करते हुए दमनपुर मोड रास्ते पर पुलिया से थोड़ा आगे 01 संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर नाम-पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम तैतना थाना गोदन जनपद दतिया म0प्र0 उम्र करीब 26 वर्ष बताया और उसकी तलाशी से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।











