कानपुर देहात समग्र शिक्षा माध्यमिक के द्वारा कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अंतर्गत जनपद स्तरीय बेस्ट प्रैक्टिसेज कार्यशाला का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी,सह जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा एवं समग्र शिक्षा जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07/02/2026 दिन शनिवार को पी.एम.श्री. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां कानपुर देहात में आयोजित की गई जिसमें जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के विद्यालय पंख नोडल द्वारा कैरियर गाइडेंस के अंतर्गत किए गए कार्यों का कुशलता पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य कामिनी पाल ने पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाह किया।
इस कार्यशाला में जनपद नोडल प्रभारी अनुप्रिया गौतम प्रवक्ता पी.एम.श्री.राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कौशल किशोर तिवारी प्रवक्ता वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज परौंख जनपद के विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कैरियर गाइडेंस को और बेहतर बनाने हेतु वक्तव्य दिया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोत के प्रधानाध्यापक देशराज दिवाकर ने इस कार्यक्रम को बेहतर बताते हुए जनपद के नोडल प्रभारियो का उत्साहवर्धन किया।











