पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना डेरापुर का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

 

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना डेरापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, माल मुकदमाती कक्ष, जी0डी0, माल रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, सर्विलांस, सी0सी0टी0एन0एस0, ई-एफ0आई0आर, कर्मचारीगण की बीट बुक, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पायी गयी त्रुटियों/कमियों के सम्बन्ध में थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित अधि0/कर्म0गणों को तत्काल सुधार करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही माल मुकदमाती एवं आर्म्स की सुरक्षा/अनुरक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें