कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा तहसील डेरापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम गठित कर मौके पर जाकर सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक साथ कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए, ताकि फरियादियों को बार-बार विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षकद्वारा तहसील रसूलाबाद में एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन कर समस्याओं को सुना गया।











