कानपुर देहात थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरी निवादा के पास 01 कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में चली गयी थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति घायल अवस्था में था, जिसे तत्काल थाना रसूलाबाद के सरकारी वाहन से सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है तथा नहर में डूबी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों के शव का पंचायतना
मा की कार्यवाही की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।











