22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 7 फरवरी से तिथिवार लघु शिविरों का आयोजन।

 

 कानपुर देहात नूपुर श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को अवगत कराया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद में एक चिन्हित स्थान पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त वृहद शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आगमन की भी संभावना व्यक्त की गई है।
मेगा शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में पूर्व से तिथिवार लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन लघु शिविरों के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला/बाल संरक्षण, श्रमिक अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न विभागीय जनकल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में लाभ दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें