कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, कानपुर देहात अवगत कराया है कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity), भारत सरकार द्वारा दिनांक 10, फरवरी, 2026 को Safer Internet Day (सुरक्षित इंटरनेट दिवस), विषय- “Smart tech, Safe choices – Exploring the safe and responsible use of Al” के अंतर्गत मनाया जा रहा है ताकि आम जनमानस, खासकर बच्चों, महिलाओं और युवाओं के बीच इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए विभिन्न इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को मुरक्षित्त ऑनलाइन प्रथाओं, साइबर स्वच्छता, प्रमुख साइबर खतरों और प्रभावी रणनीतियों के बारे में शिक्षित करना। उन्होंने उक्त के क्रम में सूचित किया है कि एन०आई०सी० कार्यालय की तरफ से दिनांक 10, फरवरी, 2026 को 12.30 बजे से, कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में कार्यशाला रखी गई है। उन्होंने निर्देशित किया है कि उपरोक्त कार्यशाला में अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।











