➡️थाना रनियां जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

➡️गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 896 क्वार्टर अवैध देशी शराब (कीमत लगभग ₹ 1,00,000/-) को किया गया बरामद ।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियां पुलिस द्वारा दिनांक 05.02.2026 को रायपुर गजनेर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग व तलाशी के दौरान सचेण्डी कानपुर नगर हाइवे की तरफ से सर्विस रोड पर आ रही गाड़ी वैगन आर न0 UP78DU2740 से 20 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 896 क्वार्टर अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,00,000/-) के साथ 03 अभियुक्तों 1. विनोद गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी 176/3 जूही लाल कालोनी थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष, 2. मुकेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट तिलसडा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 35 वर्ष, 3. अविनाश शिवहरे पुत्र जमुना प्रसाद शिवहरे निवासी आई 362 विश्व बैंक बर्रा थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रनियां पर मु0अ0सं0-022/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें