कानपुर देहात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र० लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के सम्बन्ध में मा० उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ के आदेश दिनांक 10.12.2025 द्वारा पुनः 6 माह का समय बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं उसे अप्रूव किये जाने के सम्बन्ध में निम्नानुसार समय सारिणी निर्धारित किये जाने की सूचना उपलब्ध करायी गई है
वक्फ बोर्ड स्तर से अप्रूव किये जाने की अन्तिम तिथि- 05.06.2026। जनपद के समस्त मुत्वल्ली/ प्रबन्ध समिति/प्रशासकों को सूचित किया जाता है कि उम्मीद पोर्टल पर उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार वक्फ सम्पत्तियों का विवरण प्रत्येक दशा में दिनांक 15. 02.2026 तक अवश्य पंजीकृत / फीड करना सुनिश्चि करें। अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।











