कानपुर देहात कानपुर मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज ( mpec )में बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया और सभी विभागों के छात्र एकजुट होकर तोड़फोड़ कर विरोध प्रदर्शन करने लगे
शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले शिक्षण संस्थान में बुधवार की सुबह जो हुआ, उसने गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर दिया. जहां कोहरे के कारण थोड़ी देरी से पहुंचना छात्रों के लिए शारीरिक प्रताड़ना का कारण बन गया











