कानपुर देहात स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर देहात की बॉक्सिंग टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया जिसमें मोहित कुमार, मंयक, सौरभ को गोल्ड तथा अनुज व निहाल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । यह 05 खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में तैनात बॉक्सिंग प्रशिक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी द्वारा विजेता/उपविजेता खिलाड़ियो को जनपद का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी व अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया ।











