चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ०प्र० लखनऊ के द्वारा  “विश्व कैंसर दिवस” के रूप में थीम- “United by Unique” पर मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं,

 कानपुर देहात द्वारा ओरल कैंसर, मुख का कैंसर, एवं मर्भाशय के कैंसर रोग रोग होने के कारण तथा उसके बचाव के साथ-साथ तम्बाकू / धूम्रपान के उपयोग से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के विषय में कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को जागरुक किया गया। डा० यतेन्द्र शर्मा एपिडेमियोलॉजिस्ट द्वारा “विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर रोग होने के कारण तथा रोकथाम पर विस्तृत रुप में बताया गया। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कोटपा अधिनियम 2003 एवं पेका अधिनियम 2019 की विस्तृत चर्चा की गयी। उपर्युक्त के साथ-साथ राज्य स्तर से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार डा० डी०के० सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन०सी०डी० द्वारा मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ बने रहने व्यायाम, योगा, सन्तुलित आहार, नींद आदि पर्याप्त मात्रा में लेने की सलाह दी गयी तथा ऐसे मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के चिकित्सीय परामर्श हेतु शासन द्वारा प्रदत्त टेली मानस हेल्प लाइन नं0 14416 एवं 1800-891-4416 के बारे में बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम के अन्त में डा० एस०एल०वर्मा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर०सी०एच०), कानपुर देहात के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्र्तगत तम्बाकू एवं धूम्रपान न सेवन करने की शपथ दिलायी गयी। जागरुकता कार्यक्रम में डा०एस०एल० वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० आशीष बाजपेई जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० आदित्य सचान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी निवेदिता सिंह चौहान डी०सी०पी०एम० एवं स्वतंत्र प्रताप सिंह डी०एम०एच०सी० तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें