थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को गिया गया गिरफ्तार ।

 

कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पर दिनांक 02.02.2026 को वादी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादी की पुत्री को दिनांक 01.02.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी दिनेश कुमार पुत्र राजू संखवार उम्र 25 वर्ष निवासी नौरंगाबाद थाना रुरा जनपद कानपुर देहात द्वारा खेत में घसीटकर दुष्कर्म का प्रयास करने के सम्बन्ध में भारतीय न्याय संहिता बनाम दिनेश कुमार उपरोक्त पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र राजू संखवार उम्र 25 वर्ष निवासी नौरंगाबाद थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को नहरपुल रूरा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें