वूमेन एपावरमेंट वेलफेयर समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर पर सरल सेवा अवॉर्ड का आयोजन किया गया।

वूमेन एपावरमेंट वेलफेयर समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर पर सरल सेवा अवॉर्ड का आयोजन किया गया। ये सम्पूर्ण आयोजन संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा एवं डॉ बन्दना शर्मा के सानिध्य मे सम्पन एसपीएम हॉस्पिटल कल्याणपुर कानपुर मे सम्पन हुआ। आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. जिसके अंतर्गत हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवॉर्ड एनवायरमेंटल अवार्ड एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवॉर्ड बेस्ट ज्योग्राफिक अवार्ड पिलर अवार्ड, कंटीन्यूअस श्लोक अवार्ड आदि शामिल थे। मंच का संचालन पार्थ गुप्ता एवं अपर्णा ठाकुर द्वारा किया गया। डॉ मनीषा गुप्ता ने वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया जिसमे संस्था के लोगो को कार्यक्रम बागडोर की जिम्मेदारी सौपी गयी। इसी परिपेक्ष मे संस्था ने श्री मद भागवत गीता के 105 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे डॉ अपेक्षा त्रिपाठी ने गीता पाठ से समाज पर पड़ने वाले सार्थक प्रभाव का वर्णन किया। श्लोक श्रृंखला को बढ़ाने वाले बच्चो के योगदान को ध्यान मे रखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिसमे अरिकेत बाजपेई, प्रकाम्या दुबे एवं इशित्वा दुबे शामिल थे.सरल सेवा अवार्ड मे अध्यापको मे -श्रीमती आरती वाजपेई , रमन श्रीवास्तव, ममता भदोरिया, पार्थ गुप्ता ,अर्चना मिश्रा शिवांगी अवस्थी , अंकित अवस्थी ,स्वती सक्सैना अर्चना, अनुज शर्मा ,बच्चू सिंह आजाद, कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस अवार्ड में -रुचि अग्निहोत्री जो की संस्था की वाइस प्रेसिडेंट है. बेस्ट पिलर अवार्ड -डॉ मनीष गुप्ता एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवार्ड -पंडित गौरव शास्त्री, हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड -डॉ सोनम गुप्ता डॉ सोनम,एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड- कंचन लता तिवारी ,डॉ भावना शर्मा सोशल वर्क एक्सीलेंस अवार्ड, डॉ भावना शर्मा ,विभा ग्निहोत्री ,शिव कांति शर्मा बेस्ट ब्यूटीशियन अवार्ड-,खुशबू कटियार बेस्ट ग्राफिक अवार्ड -रश्मि गुप्ता, बेस्ट भागवत गीता अवार्ड- डॉ अपेक्षा त्रिपाठी को दिया गया. इसी के साथ डॉ वंदना मिश्री जी ने निर्धन बच्चों की सहायता करने के लिए अपनी ओर से एक पहल करी। एवं ऐस .पी .एम अस्पताल का एक हॉल प्रदान किया जहां पर निर्धन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी जिससे हर उस बच्चे तक शिक्षा पहुंच सके जो अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा देना चाहते है और अपने सपनों की उड़ान भरना चाहते है । जो कि एक सराहनीय कार्य है। एवं हमारी संस्था की संस्थाप डॉ प्रतिभा मिश्रा जी ने उनकी इस पहल का स्वागत किया और उनका धन्यवाद प्रेषित किया और संस्था के लोगों का उत्साह वर्धन किया। फोटोग्राफी का पूरा कार्य अमित शुक्ला ने संभाला इसी प्रक्रम मे सहसंस्थापक डॉ रश्मी तिवारी का पूरा योगदान रहा कार्यक्रम मे डॉ वंदना पाण्डेय एवं डॉ अंशु मिश्रा उपस्थित रही ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें