तेज रफ्तार अनियंत्रित जेसीबी की टक्कर से नोनापुर गांव में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

 

कानपुर देहात भोगनीपुर.  2 फरवरी सायं करीब 7 बजे नोनापुर गांव निवासी राजीव उर्फ दिनकर पुत्र अरविंद कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष अपने घर से अपने बड़े भाई के साथ घर में छटी के कार्यक्रम के लिए दोना पत्तल लेने गांव की ही एक दुकान गया था । इसी दौरान बड़ा भाई जब दुकान में सामान लेने लगा तो सड़क के किनारे खड़े किशोर राजीव को जेसीबी UP 77 AT 7242 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे किशोर को गंभीर चोटें आई आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी युवक को जब सीएचसी पुखरायां ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया । जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई मृतक की मां भाई बहन और पिता का रो रो कर बदहवास हो गए
परिजनों और ग्राम वासियों से बात करने पर उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा की अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हमारी टीम ने इस बाबत जब कोतवाल भोगनीपुर से बात की तो उन्होंने बताया कि कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है उन्होंने बताया कि अभी तक लिखित में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रार्थना पत्र मिलते ही आगे की विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें