गौरियापुर आश्रम में भागवत आयोजन के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा बरसे पुष्प

गौरियापुर स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल राम जानकी मंदिर वा श्री जानकी संस्कृत महाविद्यालय परिसर में श्री राम चरित मानस के 40 वे वार्षिकोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया नौ दिनों तक अनवरत चलने वाले इस आयोजन में आज बिहार घाट स्थित सेंगुर नदी
से 108 कलशो में पूजन अर्चन वा आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों उच्चारण के साथ जल ग्रहण किया । श्री राम जानकी आश्रम से बिहार घाट तक अनेक महिलाएं पुरुष एवं संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थी ध्वजा फहराते पताका फहराते हुए गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। आचार्यों द्वारा गणेश गौरी आदि का पूजन अर्चन किया गया , श्री हरिहरात्मक विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा राम कथा प्रवचन एवं यज्ञोपवीत संस्कार पूज्य महंत श्री श्री 1008 देव नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा
महाराज जी ने बताया दूर से आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था ठहरने की व्यवस्था आश्रम में की गई है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें