आवेदक का फोन चोरी करके साइबर ठग द्वारा आवेदक के खाते से ₹ 85,000/- निकाल कर साइबर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।
कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता श्री उमेश पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ग्राम भीखर नौबस्ता थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को फोन चोरी करके साइबर ठग द्वारा आवेदक के खाते से ₹ 85,000/- निकाल कर साइबर धोखाधड़ी की गयी थी । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा को 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा त्वरित जांच एवं कार्यवाही करते हुए को शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 73,285/- वापस करायी गयी। पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे ।
वापस करायी गयी धनराशि-
₹ 73,285/-
धनराशि वापस कराने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री प्रवीन कुमार यादव
2. म0का0 1261 प्रीति सोनकर











