कानपुर देहात 
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी रसूलाबाद सर्वेश कुमार द्वारा आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को तहसील रसूलाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)) 2026 का विशेष अभियान दिवस मनाया गया। आज विशेष अभियान दिवस में रसूलाबाद विधानसभा की सभी बूथों पर सभी बीएलओ ससमय उपस्थित रहे। आज विशेष अभियान दिवस में आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर गांव के लोगों के समक्ष सुनाया गया और 01/01/2026 को जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका फॉर्म 6 के माध्यम से जुड़वाने की अपील की गई. साथ ही में फॉर्म 6 घोषणा पत्र के साथ भरे गए. फार्म 7 के माध्यम से मृतक लोगों के नाम काटे गए और फार्म 8 के माध्यम से संशोधन प्रपत्र भर कर संशोधन किया गया।











