कानपुर देहात मुख्य कार्यकारी अधिकार मत्स्य पालक विकास अभिकरण कानपुर देहात ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत जनपद-कानपुर देहात में एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए तहसील-सिकन्दरा के अन्तर्गत ग्राम-बैजामऊ बांगर में 31 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में मछुआरो, नाविको, मत्स्याखेटकों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों तक व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण शिविर में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करें।











