आरटीई (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिले हेतु प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 

कानपुर देहात उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिले हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी कपिल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 3 चरणों में होगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे, और पात्र अभिभावक 10 निजी स्कूलों तक का चयन कर सकते हैं। आरटीई एडमिशन 2026-27 के तहत अलभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा-1 या प्री-प्राइमरी में नि:शुल्क शिक्षा दिया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ताकि सभी पात्र अभिभावक जागरूक हों। आवेदन प्रक्रिया की बात की जाए तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, पहला चरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा। पहला चरण 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026,
दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च 2026, तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च 2026, तक चलेगी। आवेदनों के सत्यापन के बाद लॉटरी प्रणाली के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। निजी स्कूलों में RTE के तहत एडमिशन केवल कक्षा एक या पूर्व-प्राथमिक कक्षा (Pre-Primary) में ही मिलेगा। अभिभावक आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक अश्वनी आनंद अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें