कानपुर देहात आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने बताया कि कानपुर देहात से 25 स्वयं सेवक को आपदा मित्र का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु लखनऊ भेजा गया । ये प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचक बल के द्वारा दिया गया जो 12 दिन का रहेगा । सभी आपदा मित्र को अग्निकांड, बाढ़, सर्पदंश, प्राथमिक उपचार आदि पर प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर अपर प्रभारी अधिकारी (दै0आ0) शिखा संकवार, आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा, महेश, भीम, अनुज आदि उपस्थित रहे।











