अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गयी चैन, अवैध असलाह- कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद हुई

थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए  को थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 महिला के गले से चैन छीनने की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री हरीश चन्दर के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

कानपुर देहात सुबह करीब 05.00 बजे यू0पी0एस0आई0डी0सी0 जैनपुर थाना अकबरपुर क्षेत्र में 04 अभियुक्तों द्वारा महिला के घर के दरवाजे से महिला के गले से जंजीर को झपट्टा मार कर छीन लेने की घटना के सम्बन्ध में थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।  की रात्रि में थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त व चैकिंग की जा रही थी तभी चौकी क्षेत्र जैनपुर थाना अकबरपुर से बम्बा पटरी होते हुये बनारअली की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। तो पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के क्रम में रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल चालक पुलिस टीम को देखकर सामने देखकर मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवारों को घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल नं0 UP77AU3904, 02 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 टुकड़े जंजीर (पीली धातु) के बरामद हुए। अभियुक्त दीपक के कब्जे से अवैध असलाह-कारतूस बरामद होने के संबंध में मु0अ0सं0 34/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

मु0अ0सं0 33/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित शेष अभियुक्तों की लगातार तलाश व चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि आघू कमालपुर बम्बा पर अभियुक्त धीरज गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी ग्राम लोहारी थाना भितरवाह जनपद ग्वालियर हाल पता अमूल डेरी के पास जैनपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात अपने एक साथी के साथ छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर छुपे हुए स्थान पर देखा तो पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त धीरज गुर्जर उपरोक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त का साथी नितिन झाड़ियो का सहारा लेकर फरार हो गया। अभियुक्त धीरज गुर्जर की जामा तलाशी से जंजीर (पीली धातु) का 01 टुकड़ा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, व 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा बिना नम्बर प्लेट 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेण्डर काले रंग की बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शेष अभियुक्त नितिन की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

अभियुक्तों से बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 304(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम पता-
1. प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित पुत्र अनिल दीक्षित निवासी ग्राम खलकपुर पोस्ट रैपालपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात हालपता-यू0पी0एस0आई0डी0सी0 जैनपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 20 वर्ष।
2. निखिल यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव निवासी डरवापुर पोस्ट डेरापुर थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हाल पता यू0पी0एस0आई0डी0सी0 जैनपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 19 वर्ष
3. धीरज गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी ग्राम लोहारी थाना भितरवाह जनपद ग्वालियर हाल पता अमूल डेरी के पास जैनपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात उम्र 19 वर्ष

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि पूछा हम लोग अलग-अलग जगहों पर जाकर रेकी करते हैं। मौका पाकर हम लोग आने-जाने वाले लोगों के साथ लूट/झपटमारी जैसी घटनाएं कारित करते हैं तथा हमारी गैंग का लीडर धीरज गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी ग्राम लोहारी थाना भितरवाह जनपद ग्वालियर हाल पता अमूल डेरी
के पास जैनपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात है। अभियुक्तों द्वारा  को यू0पी0एस0आई0डी0सी0 जैनपुर थाना अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला से चैन छीनने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। प्रदीप व निखिल ने दिनाँक 18.09.2025 को बाराजोङ के पास चलते आटो से एक महिला का बैग छीनने की घटना करना स्वीकार किया है, जिसके संबंध में थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 438/25 धारा 304(2) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है।

अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण-
1. जंजीर (पीली धातु) के 03 टुकड़े
2. 02 अदद एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन
3. अभियुक्त प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. पल्सर मोटर साइकिल नं0- UP77AU3904 बरामद होना
5. अभियुक्त धीरज गुर्जर के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 खोखा कारतूस 315 बोर
6. 01 बिना नम्बर मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेण्डर काले रंग

1. अभियुक्त प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 33/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 34/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0 438/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात

2. अभियुक्त निखिल यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 33/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
2. मु0अ0सं0 438/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात

3. अभियुक्त धीरज गुर्जर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 33/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली थाना अकबरपुर पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री हरमीत सिंह
2. उ0नि0 श्री सौरभ राना
3. उ0नि0 श्री सुरजीत सिंह
4. हे0का0 683 सोनू कुमार
5. हे0का0 यशवीर सिंह
6. हे0का0 कमल सिंह
7. का0 223 इन्द्रदेव सिंह
8. का0 654 विनय सिसौदिया
9. का0 768 परभंजन सिंह
10. का0 1138 बृजमोहन
11. का0 भूपेन्द्र सिंह
12. का0 721 सर्वेन्द्र कुमार
13. का0चालक मनोज कुमार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें